पंजाब के जालंधर में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, काफी मशक्कत के बाद किया काबू

ख़बरें अभी तक। पंजाब में जालंधर के लम्मा पिंड इलाके में एक तेंदुआ घुस गया। इससे 8-9 घंटे तक इलाके के लोगों में दहशत छाई रही। सूचना पर वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने पहुंची तो उसने 9 फिट ऊंची दीवार फांद कर हमला कर दिया। इसमें 5 लोग घायल हो गए।

टीम ने तेंदुए को 3 ट्रैंक्युलाइज़र लगाए, लेकिन वह बेहोश नहीं हुआ। हालांकि मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़ लिया। अकेले ही भिड़ा युवक- तेंदुए को पकड़ने की कोशिशों के बीच इलाके का एक युवक अकेले ही रस्सा लेकर डट गया। तेंदुए ने उस पर हमला भी किया लेकिन सोढ़ी डटा रहा। घायल करने के बाद तेंदुआ भाग गया।