भारत न्यूजीलैंड वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रन से दी मात

ख़बरें अभी तक। टीम इंडिया ने शनिवार को माउंट मॉनगनुई में दूसरा वन-डे जीतकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस का तोहफा दिया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 90 रन से मात देकर पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा मैच सोमवार को माउंट मॉनगनुई में ही खेला जाएगा।

भारतीय स्पिनरों ने शानदार खेल दिखाया। कुलदीप यादव ने चार विकटे झटके, तीन भारतीय स्पिनरों ने मिलकर न्यूजीलैंड के सात खिलाड़ियों को आउट किया। भारत की तरफ से इस मैच में रोहित और धवन ने भारत को- अच्छी शुरुआत दिलाई थी। इस मैच में रोहित (87) और धवन (66) ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। भारतीय टीम के दोनो ओपनरों ने शानदार अर्धशतक लगाए।

भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया। शिखर धवन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों की मदद से 66 रन बनाए।

महेंद्र सिंह धोनी 48 रनों पर नाबाद रहे. अंबाती रायडू ने 47 और कप्तान विराट कोहली ने 43 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए ट्रैंट बाउल्ट और लॉकी फग्र्यूसन ने दो-दो विकेट लिए।