शहीद नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत मिला अशोक चक्र

ख़बरें अभी तक। जम्मू कश्मीर के शोपियां में पिछले साल नवंबर में आतंकवादियों से लड़ते समय शहीद हुए लांस नायक नजीर अहमद वानी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अशेक चक्र से सम्मानिक किया।

लांस नायक नजीर वानी की पत्नी और मां ने गणतंत्र दिवस समारोह में यह सम्मान ग्रहण किया। अशोक चक्र शांतिकाल में दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। वानी अशोक चक्र पाने वाले पहले कश्मीरी हैं।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चेकी अश्मुजी के रहने वाले वानी आतंकवाद का रास्ता छोड़कर 2004 में भारतीय सेना की 162 इंफेंट्री बटालियन से जुड़े थे। शोपियां के बाटगुंड के निकट हीरापुर गांव में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में वह 25 नवंबर को शहीद हो गए थे।