ओम प्रकाश चौटाला नहीं कर सकेंगे पोते के खिलाफ प्रचार, दुष्यंत दिग्विजय को बताया गद्दार

ख़बरें अभी तक। पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला की पैरोल रद्द हो गई है। उन्हें अस्पताल से वापिस जेल भेज दिया है। इस पर इनेलो ने जेजेपी पर आप से मिलकर पैरोल रद्द करवाने का आरोप लगाया था। इसी आरोप पर सांसद दुष्यंत चौटाला ने पलटवार किया है।

सोमवार को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने ओपी चौटाला की पैरोल रद्द करने का इल्जाम जेजेपी पर लगाया था। उन्होंने कहा था कि पोतों (दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला) ने केजरीवाल के साथ मिलकर दादा की पीठ में छुरा घोंपा है। इसी आरोप पर पलटवार करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसी की पैरोल रद्द करवाने में अगर कोई राजनीतिक संगठन बीच में आ सकता है तो हम अजय चौटाला की परोल भी तो करवा सकते थे।

उन्होंने आगे कहा कि ये उन लोगों की बातें हैं जो सिर्फ सुबह से लेकर शाम तक यही सोचते हैं कि कैसे जननायक जनता पार्टी को रोका जाए। पैरोल कैसे रद्द हुई यह तो वही लोग बता सकते हैं जिन्होंने इसकी पैरवी सही तरीके से नहीं की है।