कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर बीजेपी ने साधा निशाना

ख़बरें अभी तक। उत्तराखंड कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलने के लिए परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस जनता को संदेश देगी कि देश और प्रदेश में विकास करने वाली पार्टी केवल कांग्रेस ही है। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में एकजुटता नहीं है। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस इस समय बिखरा हुआ समुदाय बन के रह गई है। बीजेपी ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को कांग्रेस की अस्तित्व बचाओ यात्रा बताया है।

अब इस तरह से जो भागदौड़ दिखा रहे हैं वह मूल रूप से उनके अपने ही अस्तित्व की रक्षा के लिए उनकी कोशिश है। भसीन ने कहा कि कांग्रेस को जनता नकार चुकी है और अगले लोकसभा चुनाव में यह बात और पूरी तरह से साफ हो जाएगी। उत्तराखंड सहित पूरे देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहुमत मिलने वाला है।कांग्रेस में गुटबाज़ी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग राह पर कांग्रेस अध्यक्ष ने जवाब दिया। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आप क्या चाहते हैं कि कांग्रेस के लोग केवल एक ही दिशा में चलें।

हरीश रावत अलग दिशा में चलेंगे, इंदिरा हृदयेश अलग दिशा में चलेंगी, मैं अलग दिशा में चलूंगा। कांग्रेस में हम सिर्फ तीन-चार लोग ही हैं क्या। हम तमाम लोग हैं और सभी लोग मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। हरीश रावत, इंदिरा हृदयेश अपने-अपने स्तर से पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि ये ठीक है कि हमको जिम्मेदारी मिली है ये अलग विषय है। जिनको अवसर नहीं मिल पाया है वो सब लोग मिलकर कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।