फेसबुक पर फ्रेंड बनना पड़ा भारी

ख़बरें अभी तक। जालंधर में हनी ट्रैप में फंसे फेसबुक फ्रेंड को विजीलैंस ट्रैप ने बचाया। हवलदार राजा सिंह पुलिस कर्मी और उसकी पूर्व पत्नी व एक अन्य महिला को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते वक्त पकड़ा गया। तीनों युवकों को हनी ट्रैक में फंसाकर ब्लैकमेल करके लाखों रुपए मांगने का धंधा करते थे। एस.एस.पी. विजीलैंस ने बताया कि सरकारी कर्मचारी ने उन्हें शिकायत दी थी कि कुछ समय पहले ही एक महिला उनकी फेसबुक फेंड बनी थी और थोड़े दिन बाद एक दोनों ने एक दूसरे का नंबर ले लिया और फिर व्हाटसएप पर बातें शुरु हो गई। 29 दिसंबर को महिला ने युवक को फोन करके गुरु गोड्क्षणबद सिंह एवेन्यू बुला दिया। महिला युवक की कार में बैठकर उसे कुछ दूरी पर एक फ्लैट में ले गई। वहां पर एक अन्य महिला भी थी जिसे उक्त महिला ने अपनी बहन बताया था। युवक ने बताया की थोड़े समय बाद वर्दी पहने एक पुलिस कर्मचारी वहां आया और युवक को धमकाना शुरु कर दिया।

राजा सिंह नामक हवलदार ने उसे थाने ले जाने की बात की और उस पर आरोप लगाए। इसी महिलाओं ने पुलिस से केस रफा – दफा करने को कहा। पीड़ित ने 500 रुपए होने की बात कही तो राजा सिंह ने उसकी जेब से पर्स निकाल कर 5000 रुपए व दस्तावेजों सहित ए.टी.एम कार्ड भी निकाल दिया। उसके बाद राजा सिंह ने पिड़ित युवक से एक लाख रुपए के चैक पर साइन करवाए और एक खाली चैकबुक पर भी साइन करके ले लिया और एक हफ्ते में पैसे देने की बात कही गई। पीड़ित ने विजीलैंस में शिकायत दर्ज करवा दी है। 19 जनवरी को जैसे ही पीड़ित जैसे ही हवलदार राजा सिंह को 50 हजार रुपए देने आया तो उसी समय विजिलैंस ने रेड करके तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इसी तरह ये तीनों बहुत लोगों के साथ ऐसा कर चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पुछताछ कर रही है। एस.एस.पी. विजीलैंस दिलजिंद्र सिंह ढिल्लों का कहना है कि इस तरह के कोई भी केस हो तो तुरंत उसकी जानकारी विजिलैंस ब्यूरों को दी जाए।