हरियाणा की बेटी बनी मिसेज वर्ल्ड वाइड, अमेरिका में बिखेरा अपना जादू

ख़बरें अभी तक। हरियाणा कि सुंदरी का विश्व में एक बार फिर डंका बजा है। यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर के गांव चाऊवाला की बेटी ने अपने परिवार का व देश का नाम विश्व में ऊंचा किया है। मंदीप ने भारतीय मूल की महिलाओं को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है। मंदीप ने फाइनल राउंड में अमेरिका की कविता मल्होत्रा और मलेशिया की जेया प्रिया को पछाड़कर यह खिताब जीता है। यह प्रतियोगिता 15 दिसंबर को अमेरिका के न्यूजर्सी में आयोजित की गई थी। हरियाणा की इस बेटी ने विषम परस्थितियों में अपनी मेहनत के बल बूते छोटे से गांव से निकलकर मुम्बई में अपना योगा सेन्टर स्थापित किया।

यमुनानगर के छोटे से गांव चाऊवाला में जन्मी मंदीप सन्धु तीन भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। इससे पहले मंदीप मिस हरियाणा भी रह जुकी है। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के स्कूल से ही की है और हिंदू गर्ल्स कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की है। वर्ष 2006 में उनकी शादी हो गई थी। शादी हुए सिर्फ 11 माह ही हुए थे कि अचानक उनके पति मन्दीप की मौत हो गई। मंदीप का एक उस समय 1 माह का बेटा भी था। उन्होंने यमुना नगर के खालसा कॉलेज से एमपीएड की डिग्री हासिल की। योग के क्षेत्र में मन्दीप ने 6 अंतराष्ट्रीय खिताब जीते।

मंदीप की बहन ने बताया कि उनकी बहन को कई बार बॉलीवुड से फिल्मों के ऑफऱ भी मिले थे। उन्होंने कई लोगों और कई फिल्मी हस्तियों को भी ट्रेनिंग दी। तभी इन्हें मुम्बई के एक आयोजक ने अमेरिका में आयोजित मिसेज वाइड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तैयार किया। दिसम्बर में न्यू जर्सी में आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। मंदीप इस सारी सफलता का श्रेय योगा और अपने परिवार के सदस्यों के साथ कॉलेज की अध्यापकों द्वारा दी गई प्रेरणा को देती हैं। जिसके चलते उन्होंने विदेश में हरियाणा और भारत का नाम रोशन किया इसलिए उनके गांव और घर पर बधाई देने के लिए लोगो की तांता लगा हुआ है।