मिलिट्री पुलिस में होगी महिलाओं की भर्ती

ख़बरें अभी तक। भारतीय सोना की मिलिट्री पुलिस में अब महिओं की भर्ती की जाएगी। इस मुद्दे पर लंबे समय से बहस चल रही थी। शुक्रवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिलिट्री पुलिस में 20 फीसदी महिलाओं की तैनाती पर मंजुरी दे दी है। महिलाओं को मिलिट्री पुलिस में जवानों के रुप में भर्ती किया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय द्वारा ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी गई। ट्वीट में कहा गया है कि सेना मे पहली बार नीचले अधिकारी रैंक पर महिलाओं को शामिल किया जा रहा है। यह महिला जवान छेड़छाड़, बलात्कार, भीड़ पर नियंत्रण, चोरी जैसे अपराधों की जांच में अहम भूमिका निभाएंगी।

आपको बता दें कि इसके पहले आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने भी सेना में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी की बात कही थी। हाल ही में जनरल रावत ने कहा था कि महिलाएं पहले से ही सेना में हैं अब हम धीरे-धीरे उन्हें अन्य कैडरों में भी लेने जा रहे हैं।