पानीपत: बाल विवाह करवाने का मामला आया सामने

ख़बरें अभी तक: भले ही बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाया गया हो,लेकिन अभी भी गैर कांनूनी तरीके से बाल  विवाह हो रहे है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। विकास नगर की रहने वाली एक  नाबालिग लड़की की शादी उसकी उम्र से तीन गुना उम्र के व्यक्ति से हो रही थी,लेकिन मामले की गुप्त सूचना मिलने पर संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और शादी को रुकवाया।

बता दें कि लड़की की उम्र महज 11 -12 साल के करीब है,और लड़के की उम्र करीब 30 साल से ज्यादा बताई जा रह है। लड़कें वाले महम से बारात लेकर पानीपत के विकास नगर में पहुंचे। जहा उसकी शादी होने वाली थी। रजनी गुप्ता ने जब लड़की की उम्र पूछी तो उसने अपनी उम्र 18 साल बताई। रजनी का कहना है कि  लड़की का जन्मप्रमाण पत्र मंगवाया गया है,और दोनों पक्षो के बयान लिख लिए गए है। आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल शादी को रोक दिया गया है