उत्तर प्रदेश: हाथरस में आपसी विवाद खूनी हिंसा में बदला, 1 युवक की मौत

ख़बरें अभी तक। पति पत्नी के बीच हो रहे विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, खूनी संघर्ष में गोली लगने से एक युवक की हुई मौके पर मौत और महिला के पति को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात में अलीगढ़ रेफर किया, युवक की मौत से परिजनों में मंचा कोहराम, सूचना के बाद पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी।

आपको बता दें पति पत्नी के विवाद को लेकर हुये खूनी संघर्ष का मामला हाथरस जिले के थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इंद्रा नगर कॉलोनी का है। इंद्रा नगर कॉलोनी निवासी अरविन्द्र सिंह अपनी पत्नी सीमा के साथ रहता है। पिछले कई दिनों से अरविन्द्र सिंह और उसकी पत्नी सीमा के बीच आपसी घरेलू विवाद चल रहा था। सीमा ने पति अरविन्द्र की रोजाना की मारपीट और झगड़े से तंग आकर अपने मायके वालों को अपनी ससुराल में बुला लिया। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस मे बैठकर घर मे बाद कर रहे थे। की उसी बीच सीमा और अरविन्द्र के बीच एक बार फिर से झगड़ा शुरू हो गया देखते ही देखते अरविन्द्र सीमा को उसके मायके वालों के सामने पीटने लगा। ऐसा होता देख सीमा का भतीजा दीपेंद्र उर्फ कृष्ना सीमा और अरविन्द्र के बीच हो झगड़े में बीच बचाव करने लगा।

अरविन्द्र को उसकी पत्नी सीमा के भतीजे का बीच बचाव करना न गवार गुजरा और अरविन्द्र ने अपनी लाइसेंसी रायफल से दीपेंद्र उर्फ कृष्ना पर फायर कर दिया गोली लगने से दीपेंद्र उर्फ कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गयी। दीपेंद्र की मौत के बाद उसके परिजनों ने अरविन्द्र को पीटपीट कर अधमरा कर दिया। सूचना के बाद पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही घायल अरविन्द्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से डॉक्टरों ने अरविन्द्र को गम्भीर हालात में अलीगढ़ के लिये रेफर कर दिया है।