हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष की राह नहीं आसान, उनके सामने है कई बड़ी चुनौतियां

ख़बरें अभी तक। लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौर पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राठौड़ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव और मुख्य प्रवक्ता हैं।

हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के सामने ढेरों चुनौतियां है। उन पर चुनाव से पहले कांग्रेस को एकजुट करने की एक बड़ी जिम्मेदारी भी डाल दी है।

हिमाचल कांग्रेस की गुटबाजी जगजाहिर है। कांग्रेस दो गुटों में बंटी हुई है, एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हैं जबकि दूसरी ओर वीरभद्र विरोधी नेताओं का खेमा है। इसी दूसरे खेमे में गिने जाने के बावजूद राठौर को अब अपनी भूमिका को बदलना होगा। उन्हें सभी गुटों को एकजुट करना होगा। अब देखना ये है कि लोकसभा चुनावों से पहले राठौर किस तरह बिखरी हुई कांग्रेस को एकजुट करते है।