जींद उपचुनाव: LSP पार्टी के प्रत्याशी को बनिया समाज का मिला समर्थन

ख़बरें अभी तक। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के मुखिया सांसद राज कुमार सैनी और जींद उपचुनाव में उनकी पार्टी की तरफ से प्रत्याशी पंडित विनोद आश्री जींद के लोहा मंड़ी में पंहुचे थे। जहां पर बनिया समाज ने उन्हें चुनावों में समर्थन की बात कही।

वहीं सासंद राज कुमार सैनी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से थ्री व्हीलर (ऑटो रिक्शा ) चुनाव निशान निर्धारित किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि LSP पार्टी प्रत्याशी विनोद आश्री को ऑटो रिक्शा पर मोहर लगाकर विजयी बनाएं। सांसद ने कहा जैसे महाभारत में भगवान श्री कृष्ण ने सारथी बनकर अर्जुन को मंजिल तक पहुंचा था ऐसे ही हमने भी अपने ही लोगों की गरीब रथ जो कि लोगों की रोजी रोटी का साधन है। छत पर बैठा कर प्रत्याशी को मंजिल तक पहुंचाएंगे, बाहरी प्रत्याशियों को बाहर का रास्ता दिखा कर विजय दर्ज करेंगे।