हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर यमुना नदी के किनारे मिला व्यक्ति का शव

ख़बरें अभी तक। हिमाचल उत्तराखंड की सीमा पर खोजली पंचायत में नदी के किनारे एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को  डेड हाउस में रखकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है ना ही कोई पहचान के दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि देखने पर 45-50 वर्षीय व्यक्ति का शव पानी में बहकर यहां तक पहुंचा प्रतीत हो रहा है, जोकि कुछ ही दिन पहले किन्हीं कारणों से पानी में डूब गया हो। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही व्यक्ति की मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा।