पाकिस्तान ने पाक जेलों में बंद भारतीय कैदियों की सूची की भारत के साथ की साझा

ख़बरें अभी तक। पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने यहां जेलों में बंद 537 भारतीय कैदियों की सूची एक द्विपक्षीय समझौते के तहत साझा की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इन कैदियों में 483 मछुआरे और 54 अन्य लोग हैं।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारत के उच्चायोग को आज 537 भारतीय कैदियों की सूची सौंपी। साथ ही कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 21 मई, 2008 को हुए राजनयिक पहुंच संबंधी समझौते के तहत यह कदम उठाया गया।

आपको बता दें कि इस समझौते के तहत दोनों देशों को हिरासत में मौजूद कैदियों की सूची एक साल में दो बार- एक जनवरी और एक जुलाई को एक दूसरे के साथ साझा करनी होती है।

साथ ही यह भी कहा गया है कि भारत सरकार भी नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग को भारत में बंद उसके कैदियों की सूची सौंपेगी। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों को सुधारने के तहत यह समझौता किया गया था। जो आपसी संबंधों को सुधराने की ओर महत्वपूर्ण कदमों है।