हरियाणा: चरखी दादरी जिले में ओवरलोडिंग का खेल बदस्तूर जारी

ख़बरें अभी तक। दादरी जिले में ओवरलोडिंग का खेल बदस्तूर जारी है। हालांकि प्रशासन व पुलिस द्वारा इलाके में ‘नाकाबंदी’ की है, फिर ओवरलोडिंग का ‘गंदा’ खेल किसी के इशारे पर लगातार हो रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों के चालान काटकर करोड़ों रुपए का राजस्व मिल रहा है। बावजूद इसके ओवरलोडिंग का खेल रूक नहीं पा रहा है। ओवरलोडिंग के कारण हालात ऐसे हो गए हैं कि हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

वहीं दादरी जिले में ओवरलोडिंग को रोकने के लिए पुलिस द्वारा जहां जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। आरटीओ विभाग व प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर ओवरलोडिंग वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चालान काटने की कार्रवाई की जा रही है। बावजूद इसके दादरी क्षेत्र में ओवरलोडिंग का बड़ा खेल खेला जा रहा है। हालांकि आरटीओ व जिला प्रशासन द्वारा हर माह करोड़ों रुपए के चालान किए जा रहे हैं। फिर भी प्रशासन व ओवरलोडिंग वाहन चालकों की लुका-छिपी का खेल बदस्तूर जारी है।

पुलिस कप्तान स्मिति चौधरी द्वारा पदभार संभालते ही ओवरलोडिंग वाहनों को रोकने में जो सख्ती दिखाई थी। अब वह निचले स्तर पर पदाधिकारियों की ढि़लाई से फिर चालू है। अब यहां फिर पहले के की तरह ओवरलोड वाहन जिले में प्रवेश कर रहे है। वो एक दो नहीं हाइवा से लेकर एलपी ट्रक पूरी तरह ऊपर से ओवरलोडिंग वाहन यहां से ले जाने में कामयाब हो रहे हें। ऐसा नहीं है कि दादरी पुलिस इससे अनभिज्ञ है। पुलिस के पहरे में जब ओवरलोड ट्रक बाजार से गुजरते हैं तो मार्निग वॉक में निकलने वाले लोग सहम जाते हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त व आरटीओ डा. मनोज कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा प्रति माह करोड़ों रुपए के चालान काटे जा रहे हैं। अनेक वाहनों को जब्त करके जुर्माना भी किया गया है। कुछ ओवरलोडिंग वाहन चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग जाते हैं। अब क्रशर यूनियन को ओवारलोडिंग वाहनों बारे नोटिस जारी किए हैं। अगर कोई क्रशर द्वारा किसी वाहन में क्षमता से अधिक माल डाला जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।