पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा प्रदेश में कांग्रेस का संगठन नहीं

ख़बरें अभी तक। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपने ही संगठन की ताकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का संगठन नहीं है। चुनाव से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान कांग्रेस नेतृत्व के लिए चिंता का सबब बन सकता है। हुड्डा गुट ने बाकायदा मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को बदलने का प्रस्ताव भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तंवर को भेजा है। हुड्डा ने हरियाणा में गठबंधन की जरूरत को भी खारिज कर दिया।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस के भीतर की रस्साकसी तेज हो गई है। दो बार मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पर निशाना साध रहे हैं। कई बार प्रदेश अध्यक्ष को बदलवाने की मुहिम चला चुके भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की आवाज उठा दी है। बाकायदा अपने गुट के विधायकों के साथ मिलकर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा है।

इतना ही नहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में कांग्रेस के संगठन पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का संगठन ही नहीं है। विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर संगठन केशरंजना को मजबूत नहीं किया गया तो इसका असर लोकसभा के चुनाव के नतीजों पर पड़ सकता है। चुनाव से ठीक पहले पार्टी के जिम्मेदार नेताओं का यह बयान न केवल राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए चिंता का सबब बन सकता है, बल्कि पार्टी का मनोबल भी तोड़ सकता है। इसके बावजूद भूपेंद्र सिंह हुड्डा बदस्तूर प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अभियान छेड़े हुआ हैं।