हिमाचल: मंडी में बस स्टैंड की पार्किंग मेंं मिला शव

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के मंडी बस स्टैंड  की पार्किंग में एक शख्स का शव मिला है। व्यक्ति पार्किंग में अचेत अवस्था में पाया गया। लोगों ने उसे अस्पताल में पहुंचा दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक नेपाली मूल का नागरिक बताया जा रहा है।

सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक का शव बस स्टैंड की पार्किंग मिला था। जिजसके बाद उसे अस्पाल लें जाया गया जहां डॉक्टरों नें उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक नेपाल का निवासी है। शव के कब्जे में लिया गया। घटना की जांच शुरु कर दी गई है।