क्रिसमस ट्री से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए..

 खबरें अभी तक। क्रिसमस डे और सांता के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते होंगे लेकिन इस खास दिन सजाए जाने वाले क्रिसमस ट्री से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो. क्रिसमस डे के अवसर पर लोग अपने घर पर क्रिसमस ट्री लाकर, उसे सजाकर रखते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस खास दिन पर क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने से बुरा भाग्य बदलकर अच्छा हो जाता है. इतना ही नहीं क्रिसमस ट्री आपके घर से एक या दो नहीं बल्कि पूरे 5 फायदे मिलते हैं. आइए आपको बताते हैं कि क्रिसमस ट्री घर पर लगाने से क्या-क्या होता है…

क्रिसमस ट्री की कहानी प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़ी हुई है. माना जाता है कि जब उनका जन्म हुआ तो उनके माता पिता, मरियम एवं जोसेफ को बधाई देने वाले लोगों ने, जिनमें स्वर्गदूत भी शामिल थे, एक सदाबहार फर को सितारों से रोशन किया था. इसके बाद से ही सदाबहार क्रिसमस फर के पेड़ को क्रिसमस ट्री के रूप में पहचाना जाता है. कहते हैं कि यह घर में खुशहाली ले आता है।

माना जाता है कि क्रिसमस ट्री को घर में रखने से बुरी आत्माएं दूर होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. तिकोने आकार का क्रिसमस ट्री अग्नि का प्रतीक होता है और धरती पर हर चीज को जीवनदान प्रदान करने के लिए सक्षम है।

मान्यता है कि घर में क्रिसमस ट्री लगाने से जीवन से हर तरह का तनाव दूर होता है. कहा जाता है कि क्रिसमस ट्री को सजाते समय उस पर जो स्टार लगाएं जाते हैं, वो व्यक्ति के जीवन से अंधेरा दूर करने में मदद करते हैं।

क्रिसमस ट्री पर लगा छोटा सा सांता क्लॉज जीवन में छोटी-छोटी चीजों से मिलने वाली खुशियों का प्रतीक है. इसके अलावा क्रिसमस ट्री पर टंगे रंग-बिरंगे गिफ्ट बॉक्स घर में खुशहाल माहौल और सकारात्मक उर्जा का संकेत देते हैं।