हरियाणा पुलिस परीक्षा पास करवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी,चार आरोपी गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक। हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पैसे लेकर भर्ती करवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया  है। गिरोह के सदस्य युवकों से 10 लाख लेकर भर्ती करवाने की बात कर रहे थे। इस गिरोह के तीन सदस्य सरकारी कर्मचारी बताए जा रहे है।

पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी रविवार को हुई हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा में पास करवाने के नाम पर हर व्यकित से 10 लाख रुपए की राशि वसूल कर रहे थे, तभी सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं पांचवा आरोपी अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। यह गिरोह हरियाणा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को पास करवाने का ठेका लेते थे। पकड़े गए सभी आरोपी सोनीपत के ही रहने वाले है। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

गिरफ्तार चारों आरोपियों में जितेंद्र सोनीपत के सरकारी अस्पताल का कर्मचारी है। जतिन सीआरपीएफ का जवान है, वहीं अशोक  दिल्ली में मीटर रीडिंग के पद पर काम कर  है। प्रवीन खेती-बाड़ी का काम करता है। इस गिरोह का मुख्य आरोपी संदीप जो सोनीपत के गांव बजाना का रहने वाला है, वो अभी फरार चल रहा है  पुलिस ने संदीप की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई है।