मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐलनाबाद को 37 करोड़ की दी सौगात

ख़बरें अभी तक। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के विधानसभा हलके ऐलनाबाद में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल विकास रैली करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने रैली को संबोधित करने से पहले 37 करोड़ रुपए की कुल 12 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच से रैली को संबोधित करते हुए ऐलनाबाद हलके के विकास के लिए 121 करोड़ रुपए की विकास कार्यों की घोषणा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस हलके के लिए उनकी सरकार ने पहले भी बहुत कुछ किया है और आगे भी सरकार किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने ऐलनाबाद क्षेत्र के लिए 37 करोड़ रुपए की कुल 12 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया है साथ ही 121 करोड़ रुपए की विकास कार्यों की घोषणा की है। 2019 के चुनावो में भाजपा को किस राजनितिक दल से चुनौती मानते है के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके सामने कोई चुनौती नहीं है इसका उदाहरण नगर निगम चुनाव है। जो लोग एक दूसरे को मण मण  भर भर के गालिया देते थे वो एक दूसरे को सहारा देने लग गए लेकिन फिर भी उन्हें कुछ मिला नहीं। वहीं अभिनेता नसीरुद्दीन के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जैसे देश में किसी को डर लगता है ये कहना बेमानी है अगर उसे दर लगता तो जहा दर नहीं लगता वो वह चला जाये।