सांसद राजकुमार सैनी की सभा में डांसरों ने किया अश्लील डांस

ख़बरें अभी तक। पलवल के होडल विधान सभा क्षेत्र के क़स्बा हसनपुर में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी पहुंचे और सैनी ने एक सभा को सम्बोधित किया। लेकिन सैनी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए लेडीज डांसरों का सहारा लिया और डांसरों ने जमकर अश्लील डांस किया और जमकर ठुमके लगाए तभी 4 घण्टे तक सैनी के इंतजार में लोगों की भीड जमी रही। सैनी का लोगों में फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया ! सैनी ने कहा की आज वह जनता के हक़ लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। सैनी ने कांग्रेस , भाजपा और इनेलों पर जमकर बरसे और कहा की आज तक हरियाणा में जो भी मुख्य मंत्री बना उन्होंने हरियाणा को लुटा और जनता के साथ भेदभाव किया।

होडल विधान सभा क्षेत्र के क़स्बा हसनपुर में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी पहुंचे और लोगों ने सैनी का फूलमालाओं से और पगडी बांधकर जोरदार स्वागत किया। सैनी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की उनके ऊपर जाट समाज का विरोध करने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है यह आरोप उनके विपक्ष वाले अपने आप लगा रहे हैं।

उन्होंने जाट समाज का कहीं पर विरोध नहीं किया है। वह सभी जातियों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। सैनी ने कहा की आज तक हरियाणा में जो भी मुख्य मंत्री बने उन्होंने हरियाणा को लुटा तो लुटा उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है उन्होंने के जाती का भला किया है।

उन्होंने प्रदेश की जनता को सामान नहीं समझा उन्होंने अपनी जाती का और रिश्तेदारों का भला किया है ! वह प्रदेश की जनता के लिए हर घर से एक रोजगार और रोजगार नहीं मिलता है तो वह तब तक 10 हजार रुपए उस परिवार को पेंशन देगें और किसानों के लिए मजदूरी करने वाले मजदूरों को आधा पैसा सरकार देगी और आधा पैसा किसान देगा। उन्होंने कहा की जो राज्य सभा में सांसद चुने जाते होने वह चोर दरवाजे से आते हैं यह ऐसे लोग होते हैं जो कभी पाने वार्ड में मेहंबर नहीं बन सकते हैं।

उन्होंने कहा की आज जो भी भाजपा के शासन में केंद्र में मंत्री है चाहे कोई भी मंत्री है वह सभी राज्य सभा से हैं और चुने हुए मंत्री नहीं है। सैनी ने कांग्रेस, भाजपा और इनेलो पर जमकर निशान साधा। लेकिन सैनी कई घंटे देरी से पहुंचे जिसको लेकर जनसभा में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए लेडीज डांसरों का सहारा लिया गया और लेडीज डांसरों ने स्टेज पर जमकर अश्लील डांस किया।