उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को यातायात के नियमों को लेकर किया जागरुक

ख़बरें अभी तक। ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के कार्यक्रम मों एसएसपी ऊधमसिंहनगर कृष्ण कुमार बी के सहित कई पुलिस अधिकारी पहुँचे। पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगो को  जागरूक किया।  पुलिस ने लोगों से सड़क दुर्घटनाओं तथा नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने को लेकर भी सुझाव मागें।

महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सितारगंज में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर एक कार्यक्रम का अयोजन कर पुलिस ने स्थानीय लोगों को यातायात से संबंधित नियमों का पालन  करने को जागरूक किया । कार्यक्रम में ऊधमसिंहनगर के एसएसपी कृष्ण कुमार बी सहित कई आला अधिकारी भी पहुँचे। एस०एस०पी० ऊधमसिंहनगर कृष्ण कुमार ने बताया कि सितारगंज नगर में पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी स्थानीय लोगों को दी गयी है। लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हैलमेन्ट लगाने तथा मोबाईल का प्रयोग न करने को कहा गया है। साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने को कहा गया है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से बचने को लेकर नियमों का पालन करने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया है। साथ ही 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने को लेकर माँ बाप को भी जागरूक किया गया है। साथ ही सड़को के दुर्घटनाओं वाले क्षेत्रों में वाहन धीमी गति से चलाने को लेकर भी लोगो को जानकारी दी गयी है।