नगर निगम के चुनाव में भाजपा की बल्ले-बल्ले, सभी सीटों पर चल रही है आगे

ख़बरें अभी तक। प्रदेश में आज किसका परचम लहराएगा और कौन मेयर और कौन पार्षद बनेंगे इसका फैसला आज दोपहर तक हो जाएगा.  लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार सभी मेयर की सीटों पर फिलहाल भाजपा आगे चल रही है। रोहतक, पानीपत, करनाल, हिसार और यमुनानगर नगर निगमों के मेयर पद की मतगणना ने बढ़त बनाई हुई है। पार्षद के चुनाव में भी उसका जलवा दिख रहा है। 16 दिसंबर को पड़े मतों की गिनती अभी जारी है। मतगणना सुबह ठीक आठ बजे शुरू हुई। इसके साथ कैथल जिले की पुंडरी और फतेहाबाद की जाखल मंडी नगरपालिका के लिए मतगणना भी हो रही है।

पांचों नगर निगमों के मेयर चुनाव में भाजपा का जलवा है और इससे पार्टी में खासा उत्‍साह है। पानीपत में भाजपा प्रत्याशी अवनीत कौर ने निर्णायक बढ़त बना ली है। रोहतक में पार्टी के मनमोहन गोयल, हिसार में गौतम सरदाना और यमुनानगर में मदन सिंह को अच्छी बढ़त मिली हुई है। सीएम सिटी करनाल में भाजपा की रेणु बाला और कांग्रेस और इनेलो की संयुक्त प्रत्याशी आशा वधवा में कांटे का मुकाबला है।