अपने ताऊ को गोली से मारने वाला आरोपी नाबालिक किशोर गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक। गांव कन्हडी में पिछले दिनों अपने ताऊ को गोली से मारने वाले नाबालिक किशोर को पुलिस ने काबू में कर लिया है जिसे अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बारे में शहर थाना प्रभारी अरूणा सिंह ने बताया कि गांव कन्हडी में लगभग 15 वर्ष के किशोर ने अपने ताऊ में को गोली मार दी थी जिससे उसके मौत हो गई थी। किशोर ने चार गोलियों से अपने ताऊ पर हमला किया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया था। दौरान तहकीकात लड़के को सरंक्षक में ले लिया गया है। घरेलू मनमुटाव की वजह से हादसा बताया जा रहा है। बच्चा 15 वर्ष का है जिस हथियार से हत्या हुई थी वो भी गैरकानून है। बच्चे के पिता को भी हिरासत में ले लिया गया है जिस हथियार से उसे मारा गया था वो उसके पिता का था।

वहीं दूसरी तरफ इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हो गया है जिसमें बच्चा लगातार चार गोलियां उसके ताऊ पर दागता नजर आ रहा है गोली लगने की वजह से उसका ताऊ गिर जाता है पर वो तब भी नहीं रूकता व एक-एक कर चार गोलियां उस पर दाग देता है। जिसके बाद आस-पास के लोग वहां पर जमा हो जाते है जिसे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है।

बात दें कि टोहाना क्षेत्र के गांव कन्हड़ी में आज एक नाबालिग युवक ने अपने ताऊ को गोली मार दी गई। घायल ने बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी जोगिन्द्र सिंह खुद दल-बल सहित मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि तैश में आकर उसने अपने ताऊ पर गोली चला दी, जिससे उसका ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन जब उसे हिसार लेकर जा रहे थे तो घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद साहिल मौके से फरार हो गया था। आज पुलिस ने उसे सरंक्षण में ले लिया है इसके साथ ही उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।