आज के दिन किस राशि पर होगी शनि की कृपा, जानिए भाग्य चक्र में

खबरें अभी तक। आज का राशिफल।

मेष

वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

वृष

धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मिथुन

मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कर्क

क्रोध की अधिकता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य  विकार रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह

मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य।  का ध्यान रखें।

कन्या

आय में कमी एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेगी। मन अशान्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

तुला

वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगे।

वृश्चिक

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु

आलस्य की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आयेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य  विकार रहेंगे। खर्च बढ़ेंगे।

मकर

धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्या विकार रहेंगे।

कुंभ

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

मीन

आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धार्मिक कार्यों से व्यस्तता बढ़ सकती है। सन्तान को स्वास्थ्ये विकार हो सकते हैं।