गाजियाबाद में लगातार बढ़ रही चोरी, लूट, स्नैचिंग की घटनाएं

ख़बरें अभी तक। गाजियाबाद में बदमाश बेखौफ है और लूट, स्नैचिंग, चोरी जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। बेखौफ बदमाश लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के अनिल विहार में बीती देर रात बेखोफ चोरों ने एक पूर्व प्रधान के घर को निशाना बना 50 तोले सोना और लाखों की चोरी को अंजाम दिया हैं। चोरों की संख्या तीन बतायी जा रही है। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जाने के समय पीड़ित पूर्व प्रधान को घर के बाहर चोर खड़े दिखायी दिए और घर के ताले टूटे मिले। पीड़ित को आता देख चोर फरार हो गए। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गयी हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में एक पूर्व प्रधान के घर में देर रात बदमाश दाखिल हो गए जब घर के लोग सो रहे थे। घर मे घुसे चोरों ने घर के लोगो के सोने वाले कमरों को बाहर से कुंडी लगाकर बन्द कर दिया। और घर में जमकर चोरी का तांडव मचाया। चोरों ने पूरे घर की अलमारियों की तलाशी कर सिर्फ घर मे रखे केश और ज्वैलरी पर ही हाथ साफ किया। करीब 50 तोले सोना और लाखों की चांदी के अलावा ₹400000 कैश लेकर बदमाश फरार हो गए। खोड़ा के अनिल विहार इलाके में पूर्व प्रधान रतन सिंह का घर है। रतन सिंह रिटायर्ड फौजी भी हैं।

घटना बीती देर रात हुई। जैसे ही रतन सिंह जाग कर आए तो उनके घर के बाहर 3 लोग खड़े हुए थे। शक होने पर रतन सिंह उनके पीछे भी गये । लेकिन बदमाश भाग निकले। जिसके बाद घर मे चोरी की जानकारी पीड़ित परिवार को हुयी। बेखौफ तरीके से वरदात को अंजाम दिया गया हैं जिससे शक हैं कि बदमाशों के पास हथियार भी रहे होंगे। पुलिस को मामले की सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है।

हाल में हुए एनकाउंटरों का खौफ भी बदमाशों में दिखाई नहीं दे रहा है और लगातार घटनाओं को बदमाश यहा अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का ढुलमुल रवैया यहां बदमाशों के होसलो का बढ़ा रहा हैं। साफ है कि जनता की सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस, बदमाशों के बढ़ते हौसलों के सामने पस्त हैं। हाल के दिनों में बदमाश दो ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे चुके। जो भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। लगातार वारदातों से लोग यहा बदमाशो के खौफ में है।