अंबाला: मर्सी होम से प्रशासन ने 26 बच्चों का करवाया रेस्क्यू

ख़बरें अभी तक। अंबाला के कलरहेड़ी में चल रहे मर्सी होम से प्रशासन ने 26 बच्चों को रेस्क्यू करवाया है। प्रशासन का कहना है कि बच्चों का धर्म परिर्वतन किया गया था और मर्सी होम जेजे एक्ट की उलंघना कर चल रहा था। मर्सी होम के लड़के लड़कियों को एक साथ रखा गया था। रेस्क्यू के वक्त बच्चे प्रशासन के साथ जाने को तैयार नहीं थे लेकिन बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें रेस्क्यू कर उनका मेडिकल करवा उन्हें करनाल भेजा गया।

अंबाला के गांव कलरेहड़ी में पिछले लंबे समय से चल रहे मर्सी होम को प्रशासन ने बंद करवा दिया। बताया जा रहा है कि मर्सी होम संचालक जेजे एक्ट के अंतर्गत परमिशन नहीं ले रखी थी। यही कारण था कि भारी पुलिस बल के साथ टीम ने होम से 26 बच्चों को रेस्कयू किया। हालांकि इस दौरान टीम को बच्चों के भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। इसके बाद बच्चों का मेडिकल चेकअप करवाया गया।

मर्सी होम पहले भी कई बार विवादों में रहा है। मर्सी होम में जो भी जांच के लिए गया उस पर समय समय पर आरोप भी लगाये गये। इस बार भी मर्सी होम के संचालक फिलिप मसीह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप जड़ दिए। मर्सी होम से बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया है। आरोप यह भी है कि मर्सी होम में बच्चो का धर्म परिवर्तन करवा उन्हें क्रिश्चन बनाया गया था। होम में लावारिस बच्चों को लाया जाता है और उन्हें क्रिश्चन बनाया जाता है। होम का संचालन डॉ. फिलिप लाल मसीह तथा चेयरपर्सन नरेंद्र कौर करती हैं।