हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने की सुबे के 5 नगर निगम चुनाव की घोषणा

ख़बरें अभी तक। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने सुबे के 5 नगर निगम के चुनाव की घोषणा कर दी है। इस के साथ इन नगर निगमों के क्षेत्र में आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है। हिसार, रोहतक, यमुनानगर, पानीपत, और करनाल नगर निगमों में आगामी 16 दिसंबर को मतदान करवाया जाएगा। 24 नवंबर को नामांकन पत्र लेने की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद 1 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच नामांकन पत्र लिए जाएंगे। 7 दिसंबर को नामांकन पत्रों की 11:30 बजे जांच की जाएगी और अगले दिन नामांकन पत्र वापस लेने के लिए निर्धारित किया गया है।

नामांकन पत्र वापस लेने के बाद उसी दिन शाम को करीबन 3:00 बजे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 16 दिसंबर को मतदान करवाया जाएगा और 18 दिसंबर को पुनर्मतदान के लिए रिजर्व रखा गया है। मतदान सुबह 7:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे के दरमियां होगा। 19 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू होगी और मतगणना का काम पूरा होने के बाद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। हिसार और करनाल नगर निगम में 20 -20 रोहतक और यमुनानगर में 22,-22 और पानीपत नगर निगम में 26 वार्ड बनाए गए हैं।