महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ किसानों का लोक संघर्ष मार्च

खबरें अभी तक। महाराष्ट्र में सरकार के खिलाफ किसान संगठनों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। किसान और आदिवासी लोक संघर्ष समिति की अगुवाई में करीब 30 हजार किसान बुधवार को ठाणे पहुंचे. इस मार्च को लोक संघर्ष मोर्चा का नाम दिया है.  इस दो दिवसीय मार्च का समापन आज मुंबई में विधान भवन के पास आजाद मैदान में होगा। किसान विधान भवन का घेराव करने की तैयारी में भी हैं। मुंबई में 55 साल बाद विधानमंडल का शीतसत्र हो रहा है। वैसे शीतसत्र नागपुर में होता रहा है,

किसानों का कहना है कि मार्च में राज्य सरकार ने उनकी मांगें पूरा करने का वादा किया था। लेकिन मांगें पूरी नहीं की गई हैं. जल विशेषज्ञ राजेंद्र सिंह और स्वराज अभियान के संस्थापक योगेंद्र यादव मार्च में शामिल होंगे। दोनों दिल्ली में 29 नवंबर से होने वाले किसान सम्मेलन के संयोजक की भूमिका में हैं। महाराष्ट्र में इस साल 30 फीसदी कम बारिश हुई है..जिस कारण आधे राज्य यानी 180 तहसीलों में सूखा है.