‘किसानों के हितों की चिंता करने वाली भाजपा पहली सरकार’

ख़बरें अभी तक। उचाना: राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना में मिशन 2019 शिविर के अंतिम दिन संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीयध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र मस्त ने कहा कि किसान वही होता है जो शान से जीता है। देश में भाजपा की पहली ऐसी सरकार है, जिसने किसानों के लिए 52 प्रतिशत का बजट का हिस्सा किसानों, खेती के विकास के लिए रखा है। प्रदेश सरकार ने पीएम सिंचाई योजना, पशुपालन योजना, दुध उत्पादन को बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय काम किया है। भाजपा पहली ऐसी सरकार है जिसने किसानों की आमदन को दोगुना करने का काम किया। किसानों को समृद्धि बढ़ाने के लिए सभी प्रदेश सरकारों को निर्देश दिया हुआ है जिस पर कार्य हो रहा है। हरियाणा सरकार भी भारत सरकार के नेतृत्व में किसान हित में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए पीएम सिंचाई योजना वह योजना है जिसके तहत सोलर पंप से सिंचाई करने की योजना बनाई है। सोलर पंप से सिंचाई के लिए सरकार 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है। सोलर पंप से सिंचाई के बाद खेती पर खर्च में 40 प्रतिशत की कमी आती है। किसान साल में दो फसल की बजाए तीन फसल ले सकते है। इससे उनकी आदमन बढ़ेगी। किसानों की फसल अगर खराब होती है तो उसके लिए फसल बीमा योजना भी हमारी सरकार ने शुरू की है। फसल बीमा योजना में हेराफेरी अगर हुई है तो हेराफेरी करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। पीएम सड़क खेतों को जाने वाले कच्चे रास्ते की जगह सड़क बनना कर गांव को गांव से जोड़ा गया।

शिक्षा मंत्री रामबिलास ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। प्रशिक्षण के कारण ही 1951 से शुरू हुई आज 2018 में उसी जोश के साथ पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा की 12 करोड़ सदस्या है कुछ देशों की इतनी जनसंख्या भी नहीं। हरियाणा में भाजपा, जनसंघ के सहयोग के बिना कोई भी गैर कांग्रेस सीएम नहीं बना। संघर्षशील व्यक्ति की कद्र भाजपा में है। यह न एक परिवार, न एक खानदान, न एक बिरदारी की पार्टी नहीं यह एक विचारधारा, एक मिशन की पार्टी है। कुछ लोग पार्टी सत्ता पाने के लिए बनाते है। भाजपा जनता की सेवा के लिए बनी है जनता की सेवा करती रहेगी। अभी तो भारत को विश्व गुरू बनाना है यह तब ही संभव है जब भाजपा की केंद्र में सरकार होगी।