पार्टी सर्वोपरी, इनेलो हमारी है, हम इनेलो के: दिग्विजय चौटाला

ख़बरें अभी तक।  इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने जिला भिवानी में अनेकों जगह पर कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान इनसों अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के संर्घष के समय साथ देने वाले लोगों से मिले और डॉ. अजय सिंह चौटाला का संदेश उन्हे दिया। आक्रामक अंदाज में दिग्विजय ने विराधियों पर हमला बोलते हुए कहा की पार्टी के अंदर कुछ जयचंद पिछले कुछ सालों से कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाना चाहते है। जिसे किसी भी सुरत में सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी चौ. देवीलाल की नीतियों की पार्टी है इसके लिए एक एक कार्यकर्ता ने खुन पसीना बहाया है। पार्टी के  लिए इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला मार्गदर्शन में डॉ. अजय सिंह चौटाला ने हरियाणा प्रदेश के कोने कोने में जाकर सर्घष किया है। उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने होश संभाला है। जन लोकप्रिय सांसद दुष्यत चौटाला सहित स्वंय उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।

इनसो अध्यक्ष ने कहा कि आज पार्टी में कुछ जयचंद अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए फन फैलाए बैठे है जिनको चिन्हित कर दिया गया है। 17 नवंबर को जींद में चौ. देवीलाल के संर्घष स्थल से परिवर्तन की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग आज इनेलो पर कब्जा करने चाहते है उन्हे शायद जननायक चौ. देवीलाल की नितियां ही नहीं पता। दिग्विजय ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल ने कहा था कि लोकराज लोकलाज से चलता है इसलिए जनता के समान के लिए हमेशा तत्पर रहना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि डॉ. अजय चौटाला ने अपने जीवन में इनेलो के अतिरिक्त इन्हें कुछ सोचा ही नहीं, यहां तक उन्होंने अपने परिवार को भी इनेलो मजबूत बनाने के लिए समय समय पर आदेश दिए जिन्हें हम लोगों ने सर्वोपरी माना। उन्होंने 40 साल के संर्घष मे इनेलो को मजबूत बनाया।

भिवानी अजय की, अजय भिवानी के, भिवानी की जनता देगी भारी सहयोग

इनसो अध्यक्ष ने आज भिवानी में सबसे पहले धनाना के पूर्व सरपंच ठेकेदार कृपाल की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद वे युवा इनेलो नेता प्रवीन कादयान के निवास स्थान पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए।इस दौरान उन्होंने संर्घष के दौर को याद करते हुए कहा कि भिवानी डॉ. अजय सिंह चौटाला की कर्म भुमि रही है। स्वंय उन्होंने भी मात्र 12 साल की उम्र में भिवानी की धरती से राजनीति की, पाठशाला में कदम रखा और अपने बुजुर्गो का आर्शीवाद प्राप्त किया था।

भिवानी के लोग संर्घष में विश्वास रखते है और परिवर्तन में अव्वल रहते है। डॉ. अजय चौटाला ने हमेशा भिवानी के लोगों को अपना समझा और एक बार फिर वह उम्मीद के साथ भिवानी की जनता के भारी सहयोग के तोशाम में इनसो के कार्यालय का किया उद्घाटन, कहा युवाओं की सरकार के साथ २०१९ कर रहा इंतजार तोशाम पहुंचे इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तोशाम इनसो शहरी अध्यक्ष सुनील पटवारी के द्वारा खोले गए शहरी इनसो कार्यालय का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि आज २०१९ में निश्चित तौर पर हरियाणा प्रदेश में युवाओं की सरकार बनेगी और युवाओं की भागीदारी देखने लायक होगी। उन्होंने उपस्थित युवाओं के साथ साथ बुजुर्गो को स बोधित करते हुए कहा कि आज जिस जिमेदारी के साथ सांसद दुष्यंत चौटाला लोकसभा से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ रहे है। वह एक दिन निश्चित तौर पर रंग लाएगी। उन्होंने कहा कि आज किसान, दलित, पिछड़े युवाओं के आवाज बनकर संसद में दुष्यंत चौटाला उनके हितों की आवाज उठा रहे है। उन्होंने सभी युवाओं को संगठित होकर इस लड़ाई में सहयोग करने की अपील की।