रोहतक में किशोरी के साथ 5 युवकों ने किया गैंगरेप ..

खबरें अभी तक । रोहतक में एक किशोरी के साथ 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे सड़क पर फेंककर चले गए। इस किशोरी का पहले अपहरण किया गया था। यही नहीं विरोध करने पर पिटाई भी की गई।

बताया जा रहा है कि पीड़िता मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और अपने एक दोस्त के साथ रोहतक के तिलयार पर्यटन केंद्र पर घूमने के लिए गई थी।

इसी दौरान 3 युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और सुनसान जगह पर ले गए। तीनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद एक अन्य परिचित को भी वहां बुला लिया। जिसने भी किशोरी से दुष्कर्म किया।

किशोरी की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे शीला बाईपास पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के दोस्त समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।