राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

ख़बरें अभी तक। धर्मशाला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 50 पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस मैदान धर्मशाला में किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के पुलिस खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुलिस महिला व पुरुष जवानों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। उन्होंने दिखाया कि जवान सुरक्षा के अलावा अन्य गतिविधियों में भी आगे रहते हैं। इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि खेलों से तनाव कम होता है और भाईचारा बढ़ता है। खेलों से स्वास्थ्य को भी लाभ होता है। कर्तव्य का बोध होता है। खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान देता है।पुलिस कर्मी अक्सर तनाव में रहते हैं। खेल के जरिए खिलाड़ी तनाव मुक्त हो पाते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि पुलिस के जवान खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई राष्ट्रीय पदक भी जीत चुके हैं। इससे पुलिस जवानों का उत्साह बढ़ता है और देशभर में हिमाचल का नाम भी बनता है। इसी कड़ी में धर्मशाला में भी इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। राज्यपाल ने अपने जीरो बजट खेती पर कहा कि अब तक 2000 किसान ट्रेनर तैयार किए जा चुके हैं,जो पंचायत स्तर पर जाकर अपना मॉडल तैयार कर रहे हैं। यही किसान आगे जाकर अपने गांव में जीरो बजट खेती और किसान तक पहुंचाने का काम करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि इस कार्य में प्रदेश सरकार भी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में विभिन्न प्रकार की खेती से जुड़े लोगों के कारोबार प्रभावित ना हो और किसी तरह का विरोधाभास ना हो इसके लिए जीरो बजट खेती को विशेष योजना के तहत गांव तक पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है।