हरियाणा: नोटबंदी को दो साल होने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

ख़बरें अभी तक। हरियाणा में प्रदेश भर में आज नोटबन्दी के दूसरा साल पूरा होने पर कांग्रेस ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। लेकिन रोहतक में कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अशोक तंवर के समर्थकों में प्रदर्शन को लेकर भी खुल कर गुटबाजी सामने दिखाई दी है। जिला कार्यालय के बाहर दोनों के समर्थकों ने अलग अलग प्रदर्शन किया।

जब गुटबाजी को लेकर सवाल किया तो दोनों नेताओं के समर्थकों ने गुटबाजी की बात भी स्वीकार की। कांग्रेस की गुटबाजी पर विपक्ष के नेता हमेशा बयानबाजी करते है वे कांग्रेस को कई धड़ो की पार्टी बताते है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट की अगुवाई पूर्व विधायक बीबी बत्रा व अशोक तंवर गुट से आर के कौशिक ने नेतृत्व किया।

हुड्डा गुट के समर्थकों ने मोदी का पुतला भी फुंका

पूर्व विधायक बीबी बत्रा व आर के कौशिक ने कहा कि आज नोटबन्दी को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। नोटबन्दी से किसी को कोई फायदा नहीं हुआ है। देश की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने नोटबन्दी काले धन को लेकर की थी। नोटबन्दी से हर वर्ग दुखी हुआ और सवा सौ लोगों की मौत हुई। कांग्रेस के नेताओं से गुटबाजी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने गुटबाजी को स्वीकार किया। बत्रा ने कहा कि पता नहीं क्यों वे लोग अलग नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे है।