भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर के नेतृत्व में जन विश्वास रैली

खबरें अभी तक। विधायक कुलवंत बाजीगर के नेतृत्व में जन विश्वास रैली के लिए. गुहला चीका से 100 वाहनों का काफिला रवाना हुआ और काफिला रवाना होने से पहले विधायक कुलवंत बाजीगर ने गुहला से लेकर चीका चौक तक पैदल यात्रा के दौरान लोगों से संवाद किया. साथ ही भाजपा की नीतियों के बारे प्रचार-प्रसार किया. और लोगों की समस्याओं के बारे जानकारी ली. दरसल विधायक कुलवंत बाजीगर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि.

भाजपा की यह जन विश्वास रैली का अर्थ है कि. लोगों में भाजपा की नीतियों के प्रति जन विश्वास पैदा करना और भाजपा की नीतियों और प्रयासों को अंतोदय तक पहुंचाना यह हमारी पहल है. भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता एक समान है चाहे वह ब्लॉक सत्र का हो या विधायक सत्र का हो. इसके साथ ही विधायक ने गुहला चीका में विकास के बारे बताते हुए कहा कि गुहला चीका में पिछले 40 वर्षों में इतना विकास नहीं हुआ.

जितना इन 4 वर्षों में हुआ है. और आने वाले 1 वर्ष में गुहला चीका में इतना विकास होगा कि गुहला चीका में किसी भी प्रकार की ग्रांट की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी. विधायक ने बताया कि अन्य भाजपा विधायकों और मंत्रियों से ज्यादा विकास वह अपने हलके में करवा चुके हैं. और जिस भी चीज की जरूरत हल्के के लोगों को होती है. वह माननीय मुख्यमंत्री से 1 सप्ताह के भीतर ही लोगों को उपलब्ध करवा देते हैं.