तेल के कीमतों में जारी गिरावट, जानिए आज की कीमतें

ख़बरें अभी तक। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार गिरावट जारी हैं। आज पेट्रोल की कीमतों में 20 पैसे की गिरावट आई हैं। आम जनता  को राहत के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे की कटौती आई हैं, और डीजल के भाव में 7 पैसे की गिरावट हुई है।

जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 79.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.78 रुपए प्रति लीटर हो गया हैं। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे और डीजल के दाम में 8 पैसे की गिरावट आई है। जिसके बाद देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 85.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

बता दें कि सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 30 पैसे और डीजल के दाम में 20 पैसे की गिरावट आई थी। इसी के साथ देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमत 79.75 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 73.85 रुपए प्रति लीटर हो गई थी।