आज के भाग्य चक्र में जानिए कैसा बितेगा आपका दिन

खबरें अभी तक। भाग्य चक्र में आज हम बात करेंगे आज यानी शुक्रवार के राशिफल और ग्रहों की चाल की। इसके साथ ही आपको बताएंगे सफलता पाने के लिए क्या ग्रही उपाय करें और कैसे स्वयं कठिन समय में भी संभालें।

                                                  । आज का राशिफल।

मेष: दिन का प्रारंभ कुछ इस तरह से होगा कि आप उर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा, परंतु मध्याह्न के बाद सेहत में परिवर्तन हो सकता है। खान-पान में संयम रखें।

वृषभ: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आप सर्दी-खांसी, कफ या बुखार से आप परेशान हो सकते हैं। धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। कार्य करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। मित्रों और संबंधीजनों से मिलना होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा।

मिथुन: आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपको लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परंतु मध्याह्न के बाद कुछ सावधानीपूर्वक बरतने का सूचन गणेशजी करते हैं। धर्म, कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति का निर्माण हो सकता है।

कर्क: आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिक रूप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनदुख भी हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर उच्च अधिकारीयों के साथ आवश्यक चर्चाएं भी होंगी।

सिंह: परिवार और व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। उनके साथ प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है।

कन्या: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज सोच समझकर बोलें, जिससे किसी के साथ विवाद या मनदुख न हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, समय पर दवाईयां लें। मध्याह्न के बाद प्रवास का आयोजन कर सकते हैं। आज आपके प्रयाण विभिन्न दिशा में जा रहे हैं ऐसा लगता है। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।

तुला: आज आप सामाजिक और बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। प्रियपात्र मिलने से आपका मन प्रफुल्लित होगा। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मध्याह्न और संध्याकाल के बाद आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। आध्यात्मिक सिद्धि मिलने के योग हैं।

वृश्चिक: आज का दिन आनंदमय बीतेगा। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। उससे लाभ भी होगा। अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। घर और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। प्रियपात्र के साथ प्रेम का सुखद अनुभव होगा। वाहनसुख मिलेगा।

धनु: आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। कार्य के लिए कुछ अधिक ही भागदौड हो सकती है। लेकिन मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। मित्रों, स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। कुछ धार्मिक या पुण्य का कार्य करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे।

मकर: अधिक भावनाशील, संवेदनशील न बनने के लिए आज आपको गणेशजी सलाह देते हैं। जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से आज दूर रहें। कुछ मानसिक अस्वस्थता हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान के भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। अधिकारी के विषय में कार्य सफलता मिलेगी। आज के दिन का प्रवास संभव हो तो टाल दें।

कुंभ: आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। परंतु मध्याह्न के बाद परिस्थिति में बदलाव आएगा। वाणी अथवा क्रोध पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है। मकान अथवा भूमि से संबंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज न करें। मानसिक व्यग्रता दूर करने के लिए आप आध्यात्मिकता की शरण ले सकते हैं।

मीन: आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन परेशान हो सकता है। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बनें, इसका ध्यान रखें। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको रुकना पड़ेगा। परिवर्तित हो रहे विचारों के बीच में द्विधायुक्त स्थिति का निर्माण होगा, इसलिए निर्णय शक्ति का आप में अभाव हो सकती है। बौद्धिक विचार का आज आप अनुभव कर पाएंगे।