रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार ने की 47 ड्राइवरों की सेवाएं समाप्त

ख़बरें अभी तक। प्राइवेट बसों का परमिट जारी करने के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने का नाम ही नही ले रही हैं। नौ दिन की इस हड़ताल पर सरकार ने प्रोबेशन पर चल रहें 47 ड्राइवरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

वहीं दूसरी तरफ आर्थिक रुप से पिछड़े सामान्य श्रेणी के 174 ड्राइवरों को भी सरकार ने ज्वाइन करवा दिया हैं। जिसके बाद कुछ बसें चलनी शुरू हो चुकी हैं। बताया जा रहा हैं कि इस हड़ताल के बाद हरियाणा के परिवहन मंत्री ने यूनियन के पदाधिकारियों को बातचीत का न्यौता दिया है। लेकिन यूनियन का कहना हैं कि लिखित बुलावे के बाद ही वे परिवहन मंत्री के पास जाएंगे।

बता दें कि इस हड़ताल के बीच सीएम ने भी एक सख्त फैसला लेते हुए परिवहन विभाग के महानिदेशक (डीजी) पंकज अग्रवाल का ट्रांसफर कर दिया है। उनकी जगह अब रमेश चंद्र बिढ़ान को मिल रही हैं।