फरीदाबाद एक महिला को छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट की वारदात

खबरें अभी तक। फरीदबाद में एक महिला ने पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी उसके घर पहुंच गया और वहां जाकर उसके पति और उनकी जमकर धुनाई कर दी, घटना की पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीव कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल घायल महिला और उनके पति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और पुलिस को इनकी शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उचित कर्रवाई कर दी गई है।

Image result for फरीदबाद में एक महिला ने पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी उसके घर पहुंच गया और वहां जाकर उसके पति और उनकी जमकर धुनाई

दिल्ली से सटे फरीदाबाद से आई सीसीटीव में कैद इन तस्वीरों को जरा गौर अब देखिए जो फरीदाबाद में कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। जी हां महिलाओं की सुरक्षा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए नए – नए कानून बनाये जाने के बाद भी समाज में घिनोनी मानसिकता की सोच रखने वाले ऐसे अपराधियों में इन कानूनों का कोई भी नहीं है। इसका जीत जागता सबूत दिखाई दिया स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल फरीदबाद के सैक्टर 23 इलाके में जहां एक महिला को अपने पड़ोसी द्वारा बार-बार छेड़छाड़ करने का विरोध महंगा पड़ गया।

महिला के मुताबिक उसने पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत अपने पति से की थी। जिसके बाद उसके पति ने आरोपी युवक के घर इसकी शिकायत कर दी। बस इसी शिकायत से खफा सिरफिरे ने महिला के घर पहुंच कर उसके पति को घर से बाहर बुलाया, उसका पति घर से बाहर निकल कर कुछ समझ पाता कि इससे पहले आरोपी ने बाहर आते ही उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी पत्नी भी उसे बचाने दौड़ी लेकिन आरोपी ने उनको भी धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जिसके बाद उसे बचाने उसके पड़ोसी भी पहुंचे। लेकिन आरोपी उनके भी काबू नहीं आया और उनकी बुरी तरह पिटाई करता रहा। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीव कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल दोनों घायलों का सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वहीं उनके मुताबिक आरोपी ने उन्होंने इनकी शिकायत पुलिस से की है।

वहीं पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कर्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया।