पंचकूला में फूंका जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा रावण

ख़बरें अभी तक। देशभर में आज के दिन यानि शुक्रवार को विजयदशमी मनाई जा रही हैं। इस दशहरें पर इस बार पंचकूला में रावण का सबसे बड़ा पुतला बनाया गया है। यह पुतला लगभग 210 फुट ऊंचा हैं, और यह अब तक का सबसे बड़ा पुतला साबित हुआ हैं।

बता दें कि इस रावण के पुतले को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी जगह मिल चुकी है। करीब 30 लाख रुपए की लागत से बने इस पुतले में इको फ्रेंडली आतिशबाजी भी लगाई गई है। पंचकूला में बने इस पुतले का दहन राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा रिमोट कंट्रोल के जरिए किया जाएगा।