कलयुगी भाईयों ने सगी बहन को बनाया चार साल तक दुष्कर्म का शिकार

ख़बरें अभी तक। उत्तरप्रदेश के मेरठ से भाई बहन जैसे पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई हैं। संसार में सबसे ज्यादा पवित्र रिश्ता भाई बहन का माना जाता हैं। लेकिन मेरठ में रहने वाले दो हैवान भाईयों ने अपनी ही सगी बहन को ही अपना शिकार बना लिया।

दोनों दरिंदो ने भाई बहन जैसे पवित्र रिश्ते पर कालिक पोत दी। ये दोनों भाई करीब चार साल तक अपनी 15 साल की सगी बहन से दुष्कर्म करते रहे, और आज चार साल बाद इनकी काली करतूत सामने आई हैं।

इस मामले में एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों भाईयों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सबूतों के आधार पर दोनों भाईयों को गिरफ्तार भी कर लिया गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।