किसानों के पराली जलाने को लेकर कृषि विभाग हुआ सख्त

खबरें अभी तक। पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ अब कृषि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कृषि विभाग ने पराली जलाने वाले 7 किसानों पर जुर्माना किया है जिनमे से 4 किसानो ने अपना जुर्माना भर दिया है जबकि 3 किसानो को जल्द जुर्माना भरने का नोटिस भी जारी कर दिया है।  कृषि विभाग के एसडीओ सुखदेव कंबोज ने बताया कि पराली जलाने वाले 7 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।

जिनमे से 4 किसानो ने 10 हजार रुपये भर दिए है बाकि 3 किसानों को जुर्माना भरने का नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई जाएगी। साथ ही सुखदेव कंबोज ने किसानो को पराली नहीं जलाने की अपील भी की है।