गौ सेवकों और गौ तस्करों में जमकर मारपीट

खबरें अभी तक। भिवानी तोशाम मार्ग पर देर पशु तस्कर और गौ रक्षको के बीच तनातनी हो गई। जिसके बाद गौ तस्कर गाय से भरा ट्राला छोड़कर फरार हो गए। मामले की जानकारी थाना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने करवाई शुरू कर दी है।

मामला देर रात 2.30 का है। गौ रक्षक संजय परमार व कृष्ण को सूचना मिली कि गांव भेरा से कुछ गौ तस्कर गाय लेकर भिवानी की तरफ आ रहे है। उन लोगों ने एक ट्राले में ठूस ठूस कर गाय भर रखी है। सूचना पर उन लोगो ने गांव बापोड़ा के निकट नाका लगा दिया।

संजय व कृष्ण ने बताया कि गौ तस्करों ने उनकी गाड़ी तोड़ दी। लेकिन वे पीछे नही हटे तो गौ तस्कर ट्राला छोड़ कर भाग गए। जिसमे लगभग 30 गाय है जो कि ठूस ठूस कर भरी हुई है। उन्होंने गाय भिवानी के महम गेट स्थित गोशाला में पहुंचा दिया । मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।

वहीं थाना सदर पुलिस मोके पर पहुंची और करवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी ए एस आई ने बताया कि शिकायत मिली है। वे ट्राला खाली करवा रहे है। करवाई शुरू कर दी गई है।