महिलाओं ने किया राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन

ख़बरें अभी तक। आगरा के अकोला वलोक के मानकेड़ा ग्राम की महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर स्थानीय राशन डीलर के खिलाफ जमकर नारे बाजी की दर्जनों महिलाओं ने जिलाधिकारी आगरा के कार्यालय पर एकत्र होकर जिलाधिकारी आगरा को राशन डीलर के खिलाफ ज्ञापन दिया हैं।

बता दें कि यह पूरा मामला ग्राम मनखेड़ा के  राशन डीलर से जुड़ा हैं। जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची महिलाओं ने राशन डीलर पर समय से राशन न देने का आरोप लगाया और वहीं हिन्दू कार्ड धारको पर हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के लिए अपशब्द बोलने का भी आरोप लगाया हैं। महिलाओं का आरोप हैं कि राशन डीलर जाति से मुस्लिम है, और हम हिन्दू महिलाओं को राशन नहीं देता हैं वही महिलाओं ने जिलाधिकारी से ऐसे राशन डीलर के खिलाफ कार्यवाही करने और राशन कोटा निरस्त करने की मांग की हैं।