मानसरोवर पर पाई गई सैकड़ों मरी हुई मछलियां

ख़बरें अभी तक। गोरखपुर के ऐतिहासिक और पवित्र सूरजकुंड मानसरोवर में सोमवार सुबह-सुबह सैकड़ों मछलियां मरी हुई पाई गईं। पानी की सतह पर मरी हुई मछलियों को देखकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

इस दौरान क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई। मरी हुई मछलियों को सरोवर के घाट पर रखा गया हैं। मछलियों के इतनी बड़ी तादाद में मरने का अभी तक कोई कारण सामने नहीं आया है। मौके पर पहुंचे अफसर जांच में जुटे हैं।

इसके पहले पिछले वर्षों में गोरखपुर की रोहिन नदी से मछलियों के बड़ी तादाद में मरने की सूचना आती रही है। तब जांच में पता चला था कि नेपाल की फैक्टरियों द्वारा प्रदूषित पानी छोड़े जाने के चलते नदी के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा काफी कम हो गई थी। परिणाम स्वरूप दम घुटने से मछलियों की मौत हो गई थी।