सुबह सवेरे झूमी भिवानी, संडे फिर बना फनडे

खबरें अभी तक। प्रदेश सरकार एवं प्रदेश पुलिस के द्वारा शुरू किया गया राहगीरी कार्यक्रम लोगों के लिए मस्ती भरा साबित हो रहा है। एक बार फिर संडे आज फन डे बन गया व छोटी काशी के लोग राहगिरी कार्यक्रम में झूमते देखे गए।

सुबह के साढ़े छह बजे लोगों के उठने का वक्त होता है। संडे को लोग यूं भी देरी से उठते हें क्योंकि संडे छुट्टी का दिन होता है मगर भिवानी में संडे फन उे बन गया। लोग हरियाणवी धुनों पर झूम रहे थे तो महिलाएं भी मटका दौड़ व नींबू दौड़ में भग ले रही थी। मौका था राहगिरी कार्यक्रम का। दरअसल भिवानी पुलिस के तत्वावधान में आज सातवें राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आम दिनों से आज भीड़भाड़ ज्यादा दिखी क्योंकि कार्यक्रम शहर के बीचों बीच स्थित नेहरू पार्क के सामने आयोजित किया गया था।

आज के कार्यक्रम के दौरान बच्चे,युवा व महिलाएं  हरियाणवी कलाकार सीनम केथलिक के साथ मंच व मंच से नीचे डांस करते दिखे। एक से बढक़र एक गीतों को सीनम ने गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया व लोग भी उनके साथ नाचते रहे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी जमकर नृत्य किया व अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया तो महिलाओ ंने नींबू रेस व मटका दौड़ में हिस्सा लिया।