#Metoo का शिकार हुए विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर, पत्रकार प्रिया रमानी ने लगाया यौन दुर्व्यहार का आरोप

ख़बरें अभी तक। महिलाओं का यौन शोषण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मी टू अभियान के कई महिलओं ने उनके साथ हुए यौन शोषण पर खुल कर बोल रही है. इसी कड़ी में कई बड़ी हस्तियां फंसती नजर आ रही हैं। कई महिलाओं ने मनोरंजन, मीडिया जगत और राजनीतिक क्षेत्र में यौन शोषण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इसमें मौजूदा भारत के विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर का नाम भी जुड़ गया है। एमजे अकबर पर पत्रकार प्रिया रमानी ने यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाया और एक साथ कई ट्वीट्स किए।

प्रिया ने यौन उत्पीड़न की पूरी कहानी बताई। प्रिया ने #MeToo लिखकर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट लिखा कि इस आर्टिकल में एमजे अकबर के साथ मेरी कहानी है। प्रिया ने लिखा कि अकबर कई अखबार और पत्रिकाओं में संपादक रह चुके हैं और कई युवाओं की उनके साथ काम करने की तमन्ना रही है। अकबर के लिए उनके दिल में भी काफी सम्मान था और वह भी एक बार उनके साथ काम करना चाहती थी लेकिन जब उनको अच्छे से जाना तो अंदर की सच्चाई कुछ और ही निकली।

बता दें तनूश्री द्वारा नाना पाटेकर पर आरोप लगाने के बाद इस #MeToo की बाढ़ सी आगई. यह मुहिम हॉलीबुड से शुरू हुई थी.