आ गया हनी सिंह का गाना, जिसने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

ख़बरें अभी तक।  बॉलीवुड में अपनी आवाज के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर गायक हनी सिंह के गाने हमेशा से दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। लेकिन एक बार फिर हनी सिंह के गाने ‘बिलेनियर’ ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा हैं। हनी सिंह ने फिल्म ‘बाजार’ के इस गाने को न सिर्फ गाया बल्कि लिरिक्स और म्यूजिक भी दिया। यह गाना उनके फैंस को खुब पसंद आ रहा हैं  इस गाने को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं।

इस गाने के टीजर को शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा, ”आपका यो यो हनी सिंह ‘बाजार’ फिल्म में ‘बिलेनियर’ सॉन्ग से फिर एंट्री कर रहा है.” बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में हनी ने चार बोटल वोडका, धीरे धीरे,  जैसे सुपरहिट गानों के साथ दर्शको का खूब मनोरंजन किया है।