अरविंद केजरीवाल करनाल कर्मचारियों की रैली में करेंगे शिरकत

खबरें अभी तक। आम आदमी पार्टी भी अब चुनावी मुड में दिख रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल अब हरियाणा के दौरे पर है इसी के मध्य नजर अब अरविन्द केजरीवाल का करनाल दौरा है.

केजरीवाल 7 तारिक को करनाल में पहुंच रहे जहाँ पर सेक्टर 12 में आयोजित कर्मचारियों की रैली में अरविन्द केजरीवाल शिरकत करेगे और साथ ही मंच से कर्मचारियों के लिए घोषनाए करेगे जिसकी जानकारी आज करनाल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने करनाल में पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को दी.

मिडिया से बातचीत में जयहिंद ने जमकर प्रदेश की खट्टर सरकार और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा, जयहिंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को डरपोक कायर कमजोर तक कह दिया उन्होंने कहा की किसी की हिम्मत नही होती प्रदेश में बेटियों और महिलाओ के साथ दुष्कर्म हो मुख्यमंत्री कमजोर है इसलिए ऐसा होता पूरी तरह से हरियाणा में गुंडाराज है !