पहली बार भारत से बाहर होंगे रोहिंग्या, वापिस म्यामांर भेजा जाएगा

ख़बरें अभी तक। आज असम में गैरकानूनी तरीके से रह रहे 7 रोहिंग्या प्रवासियों को सरकार वापिस म्यांमार भेजेगी.  जानकारी के अनुसार ऐसा पहली बार है जब भारत से रोहिंग्या प्रवासियों को म्यांमार वापस भेजा जा रहा है। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि मणिपुर स्थित मोरेह सीमा चौकी पर 7 रोहिंग्या प्रवासियों को म्यामांर अधिकारियों को सौंपा जाएगा

ये अवैध प्रवासी वर्ष 2012 में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद से ही असम के सिलचर स्थित हिरासत केंद्र में रह रहे हैं। म्यांमार राजनियकों को कांसुलर पहुंच प्रदान की गई थी, जिन्होंने प्रवासियों की पहचान की है। वहीं इसी मुद्दे पर आज ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होगी।